मंगलवार, 24 नवंबर 2020

poem on life in hindi -जिंदगी के लिए-पुष्पा श्रीवास्तव "शैली"

 poem on life in hindi: रायबरेली जिला कवियों की भूमि रहा है इसी भूमि पर अनेक कवि हुये है उन्हीं कवियों मे से ज़िले की प्रतिष्ठित साहित्यकार और कवित्री पुष्पा श्रीवास्तव "शैली" की  रचना  जिंदगी के लिए hindi kavita on life/zindagi पाठको के सामने प्रस्तुत है 

जिंदगी के लिए

poem- on- life- in- hindi
poem on life in hindi


मुस्कुराती हुई जिंदगी के लिए,

भूल जाने की प्यारी अदा चाहिए।

तोड़  भी देंगे वो अपनी खामोशियां।

गुदगुदाती हुई  एक खता चाहिए।

 

तेरे आगोश में जान भी दे दूं मै,

तेरे हिस्से की मुझको सजा चाहिए।

एक दिन आना है चांद बनकर मुझे,

साफ सुथरा तेरा बस पता चाहिए।

 

तोड़ शीशे के टुकड़े हजारों करो,

अक्स का एक दीपक जला चाहिए।

प्यार मर मर कर होता है जिंदा मगर,

जिंदगी के लिए फिर वफा चाहिए।

पढ़े :देखती हूं हिंदी लोकगीत

मैं जिंदा हूं

poem-on-life-in-hindi
पुष्पा श्रीवास्तव "शैली"
आपको poem on life in hindi  कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।

हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस वरिष्ठ सम्मानित लेखिका  का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।लेखिका  की बिना आज्ञा के रचना को पुनः प्रकाशित’ करना क़ानूनी अपराध है |आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444,  संपर्क कर कर सकते है।


 


1 टिप्पणी:

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!