शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

Baba kalpnesh ke geet-यह कैसी नादानी/बाबा कल्पनेश

Baba kalpnesh ke geet



                     

Baba-kalpnesh-ke-geet
बाबा कल्पनेश के गीत


      यह कैसी नादानी         


जल से भरी नदी पर प्यासी,खोज रही है पानी, 

अपना घाट छोड़ कर दर-दर,यह कैसी नादानी। 


कुछ दिन पहले मिली शिकायत, बच्चे  भूँखे-प्यासे,

जिसके घर में अन्न नहीं है,चूल्हा जले कहाँ से।

दो जवान बेटे हैं दोनो,खोटे सिक्के जैसै,

आँगन में खुशियों का नर्तन, बोलो संभव कैसे।

दोनो के करतल हैं छूँछे,एक न कौड़ी कानी।

जल से भरी नदी पर प्यासी, खोज रही है पानी।


संतलाल अधियारा अपना,लागत माँग रहा है,

ले जाएँ तब अपना हिस्सा, उसने यही कहा है।

गेहूं की आ गई बुवाई,खाद-बीज के पैसे,

सम्मुख ऊँची दिखे चढाई, चढ़ना होगा  कैसे।

छत के ऊपर खुल्ला नाचे,उपजी यह हैरानी,

जल से भरी नदी पर प्यासी, खोज रही है पानी।


जिसके तट पर मेले लगते,घाट उसी का छूँछा,

टोले में अब प्रश्न उछलते,सबने सबसे पूँछा। 

खारे आँसूं खेत पी रहे,आगत की अगुआई, 

घर में ठंडक का कब्जा है,मिलती कहाँ रजाई। 

व्यसनी काम चोर के घर की,कहती कलम कहानी,

जल से भरी नदी पर प्यासी, खोज रही है पानी। 




पंचचामर-वर्णिक छंद 
मुक्तक 
गण विन्यास-

जगण रगण जगण रगण लघु गुरु 

121 212 12, 121 212 12


जहाँ निरीहता दिखे,चलो उसे उखाड़ दें,

कभी लिखें-पढ़ें नहीं, निकार पृष्ठ फाड़ दें।

सजा रहे सदा स्वदेश,भारतीयता रहे,

पगे-पगे जगा रहे,सुबंधुवाद गाड़ दें।


सुलेखनी कहे यही,जहाँ रहें करें यही,

विभेदवाद देख लें, वहीं-वहीं भरें यही।

सुगाढ़ प्रीति रंग हो,न जंग से डरें कभी,

चलें गहें सुगम्यता,सुसौख्यता वरें यही।

Baba-kalpnesh-ke-geet
बाबा कल्पनेश

बाबा कल्पनेश की अन्य रचना पढ़े:

आपको baba kalpnesh ke geet रचना   कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।

हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस वरिष्ठ  लेखक  का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।लेखक  की बिना आज्ञा के रचना को पुनः प्रकाशित’ करना क़ानूनी अपराध है |आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444,  संपर्क कर कर सकते


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!