रविवार, 4 अक्टूबर 2020

Kavita on migrant labour-परम हंस मौर्य

 Kavita on migrant labour

Kavita-on-migrant-labour
परम हंस मौर्य



मजदूरो की मजबूरी


पांवो मे पड़ गये छाले है खाने को नहीं निवाले हैं।
ये सब देख कर भी तू कहता है हम ऊपर वाले है।

उठता नही अब बोझ ये हमसे कैसे चलू मै रस्ता।
हे ईश्वर मेरी मदद के लिये भेज दे कोई फरिश्ता।
थक गये है पांव मगर चलने का हौसला पाले है।
ये सब देख कर भी तू कहता है हम ऊपर वाले है।

घर पे मिलती सुकून की रोटी तो बाहर कमाने क्यो जाते।
हम भी अपने घर के राजा होते दर-दर की ठोकर क्यो खाते।
जायें तो हम कहाँ जायें हर तरफ लटकते ताले है।
ये सब देख कर भी तू कहता है हम ऊपर वाले है।

भूख प्यास से ब्याकुल बच्चे तरस रहें खाना पानी को।
कोई न समझे मजबूरी इनकी कोई न देखे परेशानी को।
आँखो मे आँसू लेकर दिल मे गम को सम्भाले हैं।
ये सब देख कर भी तू कहता है हम ऊपर वाले हैं।

पेट की खातिर लोगो को क्या-क्या करना पड़ता है।
होके तंग बेरहम गरीबी से भूखे मरना पड़ता  है।
परम हंस जीवन के खेल तो बड़े ही निराले हैं।
ये सब देख कर भी तू कहता है हम ऊपर वाले है।


      परम हंस मौर्य
रायबरेली उत्तर प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!