सोमवार, 14 दिसंबर 2020

maa bharti patriotic geet-माँ भारती/अरविंद जायसवाल

 maa bharti||patriotic geet

माँ भारती

maa-bharti-patriotic-geet


मेरे दुख सुख के साथी,वंदना तेरे नाम की,

सारी खुशियाँ दे दी तूने, बिन कहे बेदाम की।

मेरे दुख सुख के साथी, वंदना तेरे नाम की।१।

 

मन कहे बोलूँ सदा, माँ भारती माँ भारती,

दीपकों की दीप्ति से, कर लूँ तुम्हारी आरती,

देश की मिट्टी मेरे, संस्कार के अभिमान की,

मेरे दुख सुख के साथी, वंदना तेरे नाम की।२।

 

प्रेम सिखलाया सभी को, बंधनों में बांध कर,

हर धरम में हर करम में, साधना को साधकर,

तुझपे सब कुर्बान है, परवाह नहीं है जान की,

मेरे दुख सुख के साथी वंदना तेरे नाम की।३।

 

भाग्य पर इतरा रहे हैं जन्म भारत में मिला,

अब कभी अरविंद टूटे, ना यहाँ का सिलसिला,

गाँधी के आशीष की, माटी ये हिंदुस्तान की,

मेरे दुख सुख के साथी, वंदना तेरे नाम की। ४।

maa-bharti-patriotic-geet
अरविंद जायसवाल 


अन्य कविता पढ़े :

आपको maa bharti||patriotic geet-माँ भारती/अरविंद जायसवाल  की  हिंदी कविता कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।


हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९  संपर्क कर कर सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!