सोमवार, 23 नवंबर 2020

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम् लोकार्पण समारोह सम्पन्न -India Kavi Sammelan and inauguration ceremony

India Kavi Sammelan inauguration ceremony

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम् लोकार्पण समारोह सम्पन्न ।

India- Kavi- Sammelan-inauguration-ceremony
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम् लोकार्पण समारोह सम्पन्न



बछेई ,बॉदा ।आज दिनांक 22/11/2020 को ग्राम -बछेई जनपद-बॉदा में श्री सुरेश चन्द्र पटेल  के आयोजकत्व एवम् डॉ रसिक किशोर सिंह नीरज के संयोजकत्व में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।।जिसके मुख्य अतिथि माननीय प्रकाश द्विवेदी,सदर विधायक,बॉदा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति अवधेश नारायण द्विवेदी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रंग नाथ मिश्र 'सत्य' लखनऊ तथा संचालन डाॅ करुणावतार त्रिपाठी 'राही' भदोही द्वारा किया गया।सर्वप्रथम डॉ रसिक किशोर सिंह नीरज की काव्य कृति 'सुनहरी भोर की ओर' तथा आशा शैली (काठगोदाम) की कृति 'राम नाम मनका ' का विमोचन कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ।मॉ सरस्वती की वन्दना प्रियॉशी सिंह 'पल्लवी ' चित्रकूट द्वारा किया गया । विमोचित पुस्तक से दो रचनाओं का सस्वर पाठ डॉ रसिक किशोर सिंह नीरज द्वारा किया गया ।

मुख्य अतिथि द्वारा समस्त कवियों का सम्मान

India- Kavi- Sammelan-inauguration-ceremony


मुख्य अतिथि द्वारा समस्त कवियों को अंग वस्त्र ,श्री फल ,सम्मान पत्र,प्रतीक चिह्न एवं पत्र -पुष्प देकर "कालिञ्जर सृजन ""सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 India Kavi Sammelan and inauguration ceremony

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रोफेसर परमानंद तिवारी ,अनूप पुर (मध्यप्रदेश), डॉ आशा शैली, काठगोदाम(उत्तराखंड),अशोक स्नेही ,प्रयागराज , डॉ कृष्णावतार त्रिपाठी 'राही ' ,भदोही , डॉ रंग नाथ मिश्र ,'सत्य' लखनऊ,सुरेन्द्र शर्मा 'सुमन 'छतरपुर (म0 प्र0),शत्रुध्न सिंह चौहान ,फतेहपुर,डॉ रंजीता समृद्धि,प्रयागराज , डॉ राधे रमण त्रिपाठी,रमणेश' रायबरेली , शिव बहादुर सिंह 'दिलवर',रायबरेली , सूर्य प्रसाद शर्मा 'निशिहर' ,उन्नाव ,दुर्गा शंकर वर्मा दुर्गेश ,रायबरेली ,इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया ,'इन्द्रेश', हरिश्चंद्रत्रिपाठी 'हरीश 'रायबरेली , आकाश प्रभाकर(उत्तराखंड),श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ,'तरंग',अतर्रा,बांदा, राम प्रताप शुक्ल,'मानस किंकर 'बाॅदा ,,प्रियॉशी सिंह 'पल्लवी', चित्रकूट , डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह 'भ्रमर 'चित्र कूट ,शशॉकअग्निहोत्री,लखनऊ, राम करण साहू,बॉदा तथा राम अवतार साहू,बॉदा आदि कवियों ने समसामयिक विषयों पर काव्य पाठ किया ।उपस्थित जन समुदाय ने तालियों की गड़गडा़हट से कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान किया ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में साहित्य भूषण डॉ रंग नाथ मिश्र 'सत्य' ने डॉ नीरज की सद्यः प्रकाशित कृति 'सुनहरी भोर की ओर,(काव्य संग्रह) पर विधिवत् प्रकाश डालते हुए सभी संग्रहीत कविताओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई बताया ,जिसमें कविता ,मुक्त छन्द ,गीत ,बालगीत आदि अनेक विधाओं की रचनाएँ संग्रहीत हैं ।

इस वैश्विक कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद,उपाध्यक्ष,बुन्देलखंड विकास बोर्ड (राज्य मंत्री) तथा इन्द्र पाल सिंह पटेल ,निदेशक,भूमि विकास बैंक,बॉदा तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख बबेरू ,बॉदा उपस्थित रहे ।

आयोजक सुरेश चन्द्र पटेल द्वारा समस्त अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया ।


2 टिप्‍पणियां:

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!