Hindi kavita bhrashtaachaar kee ghadee
--भ्रष्टाचार की घड़ी --
एक आदमी ने
धरती से किया प्रस्थान
और यमराज के कक्ष में
घड़ियाँ-ही-घड़ियाँ देखकर
रह गया हैरान
हर देश की अलग घड़ी थी
कोई छोटी कोई बड़ी थी
कोई दौड़ रही थी कोई बन्द
कोई तेज़ थी, कोई मन्द
उनकी अलग-अलग रफ़्तार देखकर
आदमी चकराया
कारण पूछा तो यमराज ने बताया
हर घड़ी की उसी हिसाब से है रफ़्तार
जिस हिसाब से हो रहा है
उस देश में भ्रष्टाचार
आदमी ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई
लेकिन भारत की घड़ी कहीं भी
नज़र नहीं आई
आदमी मुस्कुराया
यमराज के पास गया
और उनके कान में फुसफुसाया
-भारत वाले भ्रष्टाचार
यहाँ भी ले आए
सच-सच बताओ
भारत की घड़ी न रखने के लिये
कितने पैसे खाए ?
यमराज बोले-
बेटे, तेरे शक़ की सुईं
तो बिना बात उछल रही है
मेरे बैड रूम में जाकर देखो
पंखे की जगह
भारत की घड़ी चल रही है..!!!
![]() |
आकांक्षा सिंह "अनुभा" रायबरेली, उत्तर प्रदेश। |
आकांक्षा सिंह "अनुभा" की अन्य अन्य लेख पढ़ें:
आपको Hindi kavita bhrashtaachaar kee ghadee हिंदी कविता कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।
हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस लेखिका का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।लेखिका की बिना आज्ञा के रचना को पुनः प्रकाशित’ करना क़ानूनी अपराध है |आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, संपर्क कर कर सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!