Lori lyrics in hindi
लोरी
सो जा राजकुमारी, सो- जा ।
दूर - दूर से पंछी आए ,
गीत मधुर सबके मन भाए,
मीठे सपने तुझे बुलाए ,
सपनों में तू खो- जा ।
सो जा राजकुमारी सो-जा ।
देखो- राजकुंवर है आया ,
सुघड़ सलोना घोड़ा लाया ,
तुझे देख थोड़ा मुसकाया ,
कहता , संगिनी हो जा ।
सो जा राजकुमारी सो जा ।।
परियों की इक राजकुमारी
फूल-देश की वह सुकुमारी
इन्द्र - धनुष में लगती प्यारी,
कहती गुड़िया सो जा ।
सो जा , राजकुमारी सो जा ।।
डाॉली गुड़िया तूझे निहारे ,
ऊॅघ रहे चन्दा और तारे ,
तेरे सभी खिलौने प्यारे ,
सो गए , तू भी सो- जा ।
सो जा , राजकुमारी सो जा ।।
सीताराम चौहान पथिक
+91- 9650621606
हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, संपर्क कर कर सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!