शनिवार, 28 नवंबर 2020

geet-kathin samasya rotee ke| गीत-कठिन समस्या रोटी की| आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा" निशिहर"

 geet-kathin samasya rotee ke

गीत-कठिन समस्या रोटी की



      ********"

हिम्मत हारें नहीं

करें हल

कठिन समस्या रोटी की

सबके आगे मुँह फैलाए

रौद्र रूप दिखलाती भूख

मारो हाथ-पैर रोजाना

दे संकेत सिखाती भूख

रोटी बिना

नींव हिलती है

सुंदर काया-कोठी की

जीवन के विशाल प्रांगण में

निष्क्रिय रहना बहुत बुरा

अति क्रोधित हो, अभाव बहु

घोंपा करते तीक्ष्ण छुरा

इसे मिटाने

हेतु लगाएँ

ताकत एँड़ी-चोटी की

काम मिले जो बड़ा या कि लघु

यथाशक्ति करना होगा

संघर्षों के महासमर में

अमित जोश भरना होगा

" निशिहर"

जीवन चले-खिले

नज़रों में शुद्ध कसौटी की

अन्य कविताएं पढ़े : कर्मवीरा नारियाँ

लेखक के बारे मे जाने 

आपको geet-kathin samasya rotee ke रचना  कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।


हिंदीरचनाकार (डिसक्लेमर) : लेखक या सम्पादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ सम्पादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। हिंदी रचनाकार में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं और हिंदीरचनाकार टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है।|आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है| whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444, ९६२१३१३६०९  संपर्क कर कर सकते है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!