Bal diwas par geet- पाठक इस पोस्ट में बाल दिवस के अवसर पर बाल दिवस गीत डॉ. रसिक किशोर सिंह 'नीरज' रायबरेली की वर्ष 2002 में प्रकाशित पुस्तक प्यारा भारत देश बालगीत से लिया गया है।
बाल दिवस
बाल दिवस हँसता आया
खुशियाँ जी भरकर लाया।
हर सपने पूरे करता
भार दुखों का यह हरता
नव उल्लास हृदय भरता
क्या है आज नहीं पाया
यह बच्चों के मन भाया
बाल दिवस हँसता आया।
शुभ संकल्प आज लेना
नव संदेश विश्व देना
नाव राष्ट्र की बढ़ खेना
बन्दे माता स्वर गाया
बाल पर्व जीवन छाया
बाल दिवस हँसता आया।
देश महान बनाना है
सुंदर रूप सजाना है
आगे बढ़ते जाना है
हार न जग में खाना है
बच्चों की सुंदर माया
बाल दिवस हँसता आया।
![]() |
| डॉ. रसिक किशोर 'नीरज' |
बाल दिवस का महत्व
बाल दिवस का महत्व स्कूलों में समारोह तक सीमित नहीं होना चाहिए हमें नेहरू जी के संदेश को उस दिन याद रखना ज्यादा जरूरी है जोकि बालको एवं बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा का प्रेमपूर्ण परिवेश तैयार करता है जिसमें उन्हें पर्याप्त और समान अवसर देना शामिल है इसके जरिए वे आगे अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और देश को सशक्त बनाने में योगदान दे सकें
बाल दिवस क्यों मनाया जाता है
जिस वजह से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है बच्चों के प्रति उनका अपार प्रेम था। भारत मे 14 नवंबर को बाल दिवस विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन स्वतंत्र भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था जो इलाहाबाद के रहने वाले थे बच्चों से असीम प्रेम होने की वजह से 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस
20 नवंबर को पूरा संसार अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!