Short hindi story pyara inam
माँ क्यो उलझती हो।आप बीमार हो,आपको रेस्ट करना चाहिए। घर में सब आपका कितना ध्यान रखते हैं।
बड़े पापा, बड़ी माँ ,चाची तो आपकी डॉक्टर ही है।और चाचा ने तो बिना चीनी की सुबह वाली चाय की ड्यूटी संभाल ली।
माँ आप ही कहती हैं कि बड़ी शिद्दत से आप ने इस घर में 16 वर्ष गुजारे हैं।आपसे सबको प्यार है।वो इसलिये की आप भी सबसे वैसा ही प्यार करती हो।आपकी की जिंदगी का ये बड़ा प्यारा इनाम है माँ इसे अच्छे मन से स्वीकार करो माँ।
आपको क्यो लगता है कि आप की वजह से सब परेशान हैं।ऐसा बिलकुल नहीं है माँ। मैंने देखा है सब आपके लिए सब कुछ करने को तैयार हैं।आप को अपने साथ लाकर बड़े पापा बहुत खुश हैं।ये जिंदगी कहाँ किसी को मिलती है?माँ आपने ही मुझे सिखाया ये सब।
फिर आप ?
बड़ी बेटी ने मेरे गुस्सा होने की बात न जाने
किस तरीके से छोटी बेटी को फोन पर बताया।छोटी ने जब इस तरह मुझे समझाया तो लगा।कितना सुंदर सच है ये ।ये शब्द तो मेरे ही हैं।कितने प्यार से मुझको मेरी बेटियों ने सहेजा है।मुझे विश्वास हो गया कि मेरे बाद भी जिंदा रहूंगी।
![]() |
| पुष्पा श्रीवास्तव शैली |
हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित लेखिका का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।लेखक की बिना आज्ञा के रचना को पुनः प्रकाशित’ करना क़ानूनी अपराध है |आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए
91 94540 02444, संपर्क कर कर सकते है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!