मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

kavita in hindi-सूख सी गई

 kavita in hindi-सूख सी गई

kavita- in- hindi-sookh -see- gaee
kavita in hindi-सूख सी गई

सूख सी गई

तपकर सूख सी गई

चेहरे पर असंख्य

 झुर्रियों कीरेखाएं

आंखों में गहन अंधेरा

भयानक रातों में हादसों से

दो- दो हाथ करती हुई

विपदाओं को ईश्वर- प्रदत्त

अपना उपहार मानते हुए

  गार्हस्थ्य- जीवन में निराशा

  पूर्णरूपेण मुंह चिढ़ाती हुई

  बच्चों की फरमाइशें

   को पूरी करती हुई  उसे

    आज मैंने एक अलग

     रंग- रूप में देखा

 जहां अब रूप था, रंग था

बस ढर्रे पर जीने का एक ढंग था

चूल्हे- चौके में ही अपनी शेष ज़िन्दगी तलाशती हुई

अपने कपोलों पर

जो कभी गुलाबी सूर्ख थे

आग की राख पोते

जर्जर और सूखी

अपनी जमीन ढूंढ़ती हुई

देखी गई

अपने से ही अनंत

सवाल करती हुई

तपकर सूख सी गई

अब मांसलयुक्त शरीर नहीं

सिर्फ हड्डियां ही बची रहीं

kavita-in-hindi-sookh-si-gayi
डॉ.सम्पूर्णानंद मिश्र


 

डॉ.सम्पूर्णानंद मिश्र

प्रयागराज फूलपुर

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!