शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

ek shiva baba too hee pyara- dr prabhat kumar

ek shiva baba too hee pyara- dr prabhat kumar

ek-shiva-baba-pyara
ek shiv baba pyara

इक  शिव बाबा तू ही प्यारा ।।

 

ऐसा तुमसे बजने लगा है

मेरे मन का इकतारा

तार-तार ये कहने लगा है

इक बाबा तू ही प्यारा ।।

 

रूप सलोना ज्योति बिंदु

चमका ज्यूं सच्चा सोना

जगमग जगमग हो गया है

अंतर का कोना कोना

मन के गगन में दिखने लगा है

मेरे प्यार का ध्रुव तारा ।।

 

इक तुमसे ही बात करूं मैं

इक तेरे ही संग रहूं

इक तू ही तू भाया दिल को

तेरे ही रंग में रंग रहूं

अब तो मुझको लगने लगा है

सुंदर सुंदर जग सारा ।।

 

तन है यहां पर मन है वतन में

हम चलते हैं जैसे गगन में

तेरे मिलन में मगन ये मन है

तू ही तू है  मेरी लगन में

जीवन आंगन सजने लगा है

बहने लगी है स्वर धारा ।।

... हर हर महादेव


ek- shiva-baba-pyara
dr.prabhat kumar



 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!