![]() |
| विष्णु प्रताप सिंह |
शिक्षक दिवस पर समस्त गुरुजनों को शत-शत नमन एवं वंदन
अंधकार को हरने वाले,
तन मन निर्मल करने वाले ,
शत शत सतत् नमन अभिनन्दन ।
तन मन निर्मल करने वाले ,
शत शत सतत् नमन अभिनन्दन ।
बचपन में माँ बन शिक्षा दी,
पग पग पिता रूप दीक्षा दी,
विषय ब्याल विष हरने वाले
शत शत शतत नमन अभिनन्दन ।
जगत तत्व का ज्ञान कराया ,
जीवन जग मग सुगम बनाया ,
जीवन जलज खिलाने वाले ,
शत शत शतत नमन अभिनन्दन ।
मनुज जनित अभिमान मिटाया,
तिमिर तिरा नव ज्योति जलाया,
सत्य सुभग वतलाने वाले ,
शत शत शतत नमन अभिनन्दन ।
डॉ विष्णु प्रताप सिंह
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर
राजकीय महाविद्यालय
सांगीपुर प्रतापगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!