रविवार, 6 सितंबर 2020

हिंदी कविता- शिक्षक दिवस विशेष- प्रियंका

Hindi-kavita
प्रियंका

 *सभी गुरुजनों को ' शिक्षक दिवस' के पावन अवसर पर सादर समर्पित*





जीवन को नित नई  दिशा देने वाले,

पथ की मुश्किलों को हर लेने वाले,

संस्कृति-कलाओं को रचने वाले,

अंधेरे में ज्ञान का उजियारा भर देने वाले,

गुरु के आशिर्वाद से बड़ा कोई उपहार नहीं,

बिन गुरु संसार में ज्ञान नहीं हैं,


गुरु बिना अर्जुन का मान नहीं,

जीवन में सफल इंसान नहीं है,


हर रुप रंग में बसने वाले,

कोटि-कोटि  में दिखने वाले,

आध्यात्मिकता बोध बताने वाले,

प्रकाश-पुंज के आधार वाले,

प्रेम-सरिता की धार वाले,

आत्मविश्वास का दीप हमें दिखानें वाले,

उज्ज्वल भविष्य का सूरज चमकाने वाले,

हम अभिनंदन करते हैं नित नमन वंदन करते हैं,

गुरु, गुरुवर, गुरुदेवो, को शत शत नमन,वंदन ।



श्रीमती प्रियंका
असिस्टेंट प्रोफेसर-अंग्रेजी
इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!