सोमवार, 14 दिसंबर 2020

hindi poetry aajamaish kalpana Awasthi kee/ आजमाइश

 hindi poetry aajamaish kalpana Awasthi  kee

आजमाइश

hindi- poetry- aajamaish- kalpana -Awasthi-  kee
आजमाइश 


इतनी कड़ी आजमाइश से मुझको गुजरना पड़ा,

 संवर  रही थी जज्बातों से,पर टूट कर बिखरना पड़ा .

कुछ चिरागों की रोशनी से ,अंधेरों से लड़ रही थी मैं .

बसंत के मौसम में भी,पतझड़ के पत्तों -सी झड़ रही थी मैं .

जिंदगी की किताब के पन्ने में, कहानी बन छप रही थी मैं,

 जेठ की गर्मी में खुले आसमां के नीचे तप रही थी मैं ,

क्या सोचा था, क्या किया यह सवाल सामने खड़ा था,

डरा रही थी मुश्किलें, पर हौसला उससे भी बड़ा था,

कह दिया मैंने भी, डरा मत मैं मुश्किलों से नहीं डरती,

जो असंभव हो बस उसे ही संभव मैं करती ,

फिर उस जगह भी मुझे खुद को साबित करना पड़ा,

 इतनी कड़ी आजमाइश से मुझको गुजरना पड़ा 

मानती हूँ कल्पना हूँ ,पर अपनी कल्पना साकार करूंगी ,

मैं बिना कुछ सबसे अलग किए चैन से कहाँ मरूंगी,

 मैं इक सीख, एक मिसाल बन जाऊं औरों के लिए ,

बस ऐसा हो जाए, जो जैसा चाहे मेहनत से,

 बस वैसा हो जाए, 

जो गुनाह किया ही नही, 'कल्पना' को उसी का जुर्माना भरना पड़ा,

इतनी कड़ी आजमाइश से मुझको गुजरना पड़ा

hindi- poetry- aajamaish -kalpana -Awasthi-  kee
कल्पना अवस्थी 

कल्पना अवस्थी की अन्य कविता पढ़े :

आपको hindi poetry aajamaish kalpana Awasthi  kee/ आजमाइश  हिंदी कविता   कैसी लगी अपने सुझाव कमेन्ट बॉक्स मे अवश्य बताए अच्छी लगे तो फ़ेसबुक, ट्विटर, आदि सामाजिक मंचो पर शेयर करें इससे हमारी टीम का उत्साह बढ़ता है।

हमें विश्वास है कि हमारे लेखक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस वरिष्ठ सम्मानित लेखिका  का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।लेखिका  की बिना आज्ञा के रचना को पुनः प्रकाशित’ करना क़ानूनी अपराध है |आपकी रचनात्मकता को हिंदीरचनाकार देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए help@hindirachnakar.in सम्पर्क कर सकते है|whatsapp के माद्यम से रचना भेजने के लिए 91 94540 02444,  संपर्क कर कर सकते है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!