शनिवार, 14 नवंबर 2020

Happy diwali 2020- शुभ दीपावली

 Happy diwali 2020

Happy-diwali-poem



🕯️शुभ दीपावली🕯️


हर एक दिये को ऐसे जलाना

गहनतम धरा पर कहीं रह न जाये,

देश में नव सृजन हो जाए ऐसे 

माँ भारती भी सदा मुस्कुराये 


प्रज्वल्लित ज्योति हमें यह सिखाती ।

अनेकता में एकता की लौ है जगाती ।।


अखण्डता की मिसाल बन जग जगमगाये ।

माँ भारती भी  सदा मुस्कुराये ।।


प्रीत के दिये ऐसे जले फिर ,

प्रकाशित  हो जहां लुप्त हो तिमिर  ।


शांति और उनत्ति के सितारे झिलमिलाए ।

माँ भारती भी सदा मुस्कुराये ।।


दीपावली का पर्व है आया ,

हर घर मे खुशियां है लाया ।

आओ मिलजुलकर हम इसे मनाएं।

माँ भारती भी सदा मुस्कुराये ।


श्रद्धा तुम अपने मन में भरलो ।

दोनों हाथ जोड़कर पूजा तो कर लो ।


माँ लक्ष्मी की कृपा आ जाये ,

माँ भारती भी सदा मुस्कुराये ।



हर एक दिए को ऐसे  जलाना 

गहनतम धरा पर कहीं रह न जाये ।।

Happy-diwali-poem
प्रतिभा इंदु



दीपावली पर्व की हार्दिक मंगल कामनाएँ


       

                               

1 टिप्पणी:

  1. दीपावली में राष्ट्रीय हितों को सकारात्मक रूप से पेश करने के लिए इस कविता का सराहनीय योगदान है

    जवाब देंहटाएं

सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!