*अन्तर्राष्ट्रीय कहानी वाचन में वरुशा कृष्णा को तीसरा स्थान*
सिंगापुर में सिंगापुर संगम के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन सिंगापुर में किया गया। जिसमें भारत सिंगापुर माॅरीशस नेपाल श्रीलंका समेत विश्व के कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया । कड़े परीक्षण के पश्चात लखनऊ पब्लिक स्कूल रायबरेली की
कक्षा 9 की छात्रा वरुशा कृष्णा ने वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।

ऑनलाइन कहानी वाचन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त श्री पी. कुमरन थे । अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने हिंदी के बढ़ते चरण पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति की संवाहिका है। वैश्विक स्तर के ऐसे आयोजन हिन्दी को व्यापक फलक प्रदान करते हैं।
ध्यातव्य हो कि वरुशा कृष्णा प्रख्यात हिंदी आलोचक डा. वैशाली चंद्रा और प्रमुख व्यवसायी आशीष चन्द्रा की पुत्री हैं।इनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये भाषा सलाहकार डाॅ॰ सन्त लाल,राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाध्यापिका सीमा श्रीवास्तव,श्रीमती दीप्ति सिकरिया,डाॅ॰ओमिका चौहान आदि ने बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
सभी साथियों से अनुरोध है कि यदि आपकी मातृभाषा हिंदी है,
तो यहाँ अपनी टिप्पणी भी हिंदी (देवनागरी लिपि)
में ही प्रकाशित करने की कृपा कीजिए!
टिप्पणी पोस्ट करने से पहले
ई-मेल के द्वारा सदस्यता ले लिया कीजिए,
ताकि आपकी टिप्पणी प्रकाशित होने के बाद में यहाँ होनेवाली चर्चा का पता भी आपको चलता रहे और आप बराबर चर्चा में शामिल रह सकें!